देहरादून- झारखंड की ये विधायक बनी उत्तराखंड कांग्रेस की सह प्रभारी, इसलिए मिली ये अहम जिम्मेदारी

 | 

झारखंड के महगामा से कांग्रेस पार्टी की महिला विधायक दीपिका पांडेय सिंह को उत्तराखंड कांग्रेस का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले राजेश धर्माणी इस पद पर थे। बता दें दीपिका पांडेय तेजतर्रार महिला विधायकों में से एक है, जो कि अपने क्षेत्र में काफी सक्रिय है। कोरोनाकाल में भी वह अपने क्षेत्र के लोगो की हर संभव मदद करने में जुटी हुई है।