देहरादून- प्रदेश में थमने लगी कोरोना की रफ्तार, आज इनते मरीज ठीक होकर लौटे अपने घर

 | 

उत्तराखंड में कोविड-19 के रफ्तार धीमी होती नज़र आ रही है। राज्य में आज 8731 लोग कोरोना संक्रमण को हराकर वापस अपने घर लौटे हैं। जबकि राज्य भर में आज 3626 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 70 संक्रमित लोगों की उपचार के दौरान मौत हुई है। वही राज्य में एक्टिव केस घटकर 63373 हो गए हैं। बुलेटिन के अनुसार अबतक संक्रमण का कुल आंकड़ा 307566 हो गया है। जिसमें से 233266 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य भर में अब तक 5600 लोगों की मौत हो चुकी है। वही स्वास्थ्य विभाग को 14996 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

किस जिले में मिले कितने मरीज़

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 187 बागेश्वर में 215 चमोली में 229 चंपावत में 48 देहरादून में 699 हरिद्वार में 535 नैनीताल में 555 पौड़ी गढ़वाल में 177 पिथौरागढ़ में 178 रुद्रप्रयाग में 193 तेरी गढ़वाल में 129 उधम सिंह नगर में 383 और उत्तरकाशी में 89 मामले सामने आए हैं।