पंतनगर- यहां सड़क हादसे में हुई विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्ड की दर्दनाक मौत, मामले में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

 | 

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पंतनगर विश्वविद्यालय में तैनात सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई। पुलिस जानकारी के मुताबिक पीलीभीत, उत्तर प्रदेश निवासी 43 वर्षीय होरी लाल पुत्र झम्मन लाल पंत विवि में सुरक्षा गार्ड था। वह परिवार के साथ रूद्रपुर के ट्रांजिट कैंप, वार्ड नंबर तीन में किराए में रहता था। बताया जा रहा है कि होरी लाल मंगलवार सुबह बाइक से डयूटी को निकला, इसी बीच पंतनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस

दुर्घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस 108 को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से होरी लाल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पुलिस अज्ञाक वाहन के संबंध में जानकारी जुटा रही है। वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।