अल्मोड़ा- घर से घास काटने गई महिला का इस हाल में मिला शव, जाने क्या है सोमेश्वर लखनाड़ी गाँव का ये पूरा मामला

 | 

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर लखनाड़ी गाँव में एक महिला का शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि परिजनों से कहासुनी के बाद महिला जंगल घास लेने चली गई और वापस नहीं लौटी। महिला 12 जुलाई से लापता थी।

14 जुलाई को दर्ज कराई गुमशुदगी

जानकारी मुताबिक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने महिला की खोजबीन की, लेकिन उसका कही पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने 14 जुलाई को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। शनिवार को गांव से 4 किलोमीटर दूर म्योवखाई के जंगल में महिला का शव बरमाद हुआ। शव पांच दिन पहले का होने के कारण सड़ी-गली अवस्था में मिला है। शव की पहचान गीता देवी पत्नी विजय प्रकाश सिंह के रूप में हुई।

शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेजा गया। इसके बाद महिला का रविवार का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका का 9 वर्ष का बेटा और 4 वर्ष की बेटी है। जिनके सिर से मां का साया उठ गया है।