देहरादून- खत्म हुई राज्य कैबिनेट की बैठक, उपनल कर्मचारियों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

 | 
राज्य कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सपंन्न हुई है। जिसमें उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया है कि उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। फैसले के अनुसार 10 साल से अधिक सेवा देने वाले उपनल कर्मचारियों का मानदेय 3000 और 10 साल से नीचे सेवा करने वाले उपनल कर्मचारियों का 2000 मानदेय बढ़ाया जाएगा। गणेश जोशी ने इसके लिए पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त किया हैं। बता दें कि उपनल कर्मचारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। कई दिनों से कर्मचारी लगातार इसको लेकर आंदोलन भी कर रहे थे।