सरिता आर्य का बड़ा बयान - भाजपा देगी टिकट तो छोड़ दूंगी कांग्रेस ,देखे वीडियो 

 | 

उत्तराखण्ड समेत सभी पांच राज्यों में चुनाव की तारीखे घोषित होने के बाद अब पार्टियां टिकट के बंटवारे को लेकर मंथन करना शुरू कर चुकी हैं वहीँ टिकट पाने की जद्दोजहद में घमासान भी शुरू होते दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेसी महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने एक बार फिर से कांग्रेस हाईकमान के सामने अपनी दावेदारी से सियासी घमासान छेड़ दिया है। सरिता आर्य का कहना है कि अगर कांग्रेस में उनकी अनदेखी हुई और भाजपा उनको टिकट देगी तो कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगी ।