देहरादून- उत्तराखंड में अब इनके होने जा रहे दायित्व परिवर्तन, सीएम की मंजूरी का इंतजार

 | 
उत्तराखंड सरकार जल्द ही शासन से लेकर जिलों तक प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में परिवर्तन करने जा रही है। इसके लिए शासन स्तर पर पत्रावली तैयार हो चुकी है। इसे स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद तबादले किए जाएंगे। बता दें कि प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फोकस नौकरशाही पर है। उन्होंने आते ही मुख्य सचिव ओमप्रकाश को बदल कर इसके संकेत भी दे दिए थे। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में भी बदलाव किया है। कुमाऊ मंडल के आयुक्त को वह बदल चुके हैं। वही अब उनकी निगाहें शासन और जिलों पर है।