नई दिल्ली- शिक्षा मंत्री के प्रयासों का दिखने लगा असर, PGI में दिखा इन राज्यों की शिक्षा परफॉर्मेंस में सुधार

 | 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक‘ ने केंद्र शासित प्रदेशों के लिए परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) 2019-20 को जारी करने की स्वीकृति दे दी है। जिसके साथ ही सरकार ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव के लिए 70 मानकों के एक सेट के साथ प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स की शुरुआत भी की है। बता दें कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पीजीआई पहली बार 2019 में 2017-18 के संदर्भ में प्रकाशित हुआ था। इसके अंतर्गत स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए उठाए गए कदमों का असर अब साफ दिखने लगा है। केंद्र द्वारा जारी इंडेक्स में उत्तर प्रदेश, बिहार सहित ज्यादातर राज्यों ने अपने पिछले प्रदर्शन में सुधार हुआ है। स्कूलों से जुड़ी इस रिपोर्ट में पंजाब, चंडीगढ़, तमिलनाडु, केरल व अंडमान-निकोबार सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शीर्ष पर रहे हैं। यहां स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से बदलाव देखा गया है।