नई दिल्ली- भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस MLA राजकुमार, 2017 में पुरोला विधानसभा चुनाव जीतकर बने थे विधायक

 | 

उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के एक विधायक भाजपा में शामिल हो गए है। बता दें कि बीते रोज़ कांग्रेस के पुरोला से विधायक राजकुमार के बीजेपी में शामिल होने की खबर तेज़ी से फैल रही थी। वही आज इसपर मोहर लग गई। राजकुमार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनको भाजपा में शामिल करवाया। इस दौरान राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी मौजूद रहें।

बता दें कि राजकुमार 2007 से 2012 के समय में सैदपुर से बीजेपी के विधायक थे, वहीं 2012 में पुरोला से राजकुमार ने टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने राजकुमार को टिकट नही दिया, जिसके बाद राजकुमार कांग्रेस के टिकट पर 2017 विधानसभा चुनाव में पुरोला से जीतकर विधायक बने थे। वहीं अब भाजपा का दामन थामकर उन्होंने घर वापसी की हैं।