नैनीताल- डीएम गर्ब्याल ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की ये खास सुविधा, इसलिए जारी किया टोल फ्री नबंर 

 | 

शासन के निर्देश पर नैनीताल डीएम धीरज सिंह गर्ब्याल ने जिले में वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए एक खास सुविधा की शुरूआत की है। जिसके लिए हैल्पलाइन नबंर भी जारी किया गया है। दरअसल केन्द्र प्रयोजित स्टेट एम्शन प्लान फॉर सीनियर सिटिजन (SAPSrC) के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक व आर्थिक विकास, वित्तीय सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल एवं पोषण, आश्रय तथा कल्याण सुरक्षा जैसे कई जरूरी बिंदुओ की देखरेख की जाएगी। ऐसे लोगों की प्रशासन तक जानकारी पहुंचाने के लिए 14567 टोलफ्री नबंर भी जारी किया गया है। जिसमें आप अपने क्षेत्र के बुर्जुर्गों की जानकारी उनकी काउंसिलिंग के लिए दे सकते है।

इन सुविधाओं का मिलेगा फायदा

जिलाधिकारी ने बताया कि आर्टेवा कसंलटिंग अपने फील्ड आफीसर की सहायता से वृद्धजनों को पेंशन, घरेलू हिंसा, स्वास्थ्य सम्बन्धित सेवाएं, निराश्रित वृद्धों को वृद्धाश्रमों में प्रवेश, अपने परिवार से बिछडे लोगो से मिलाना, काउन्सिलिंग, वृद्धजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने एंव वृद्धजनों हेतु केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा निर्मित कानूनों से सम्बन्धित जानकारियां प्रदान करेगी। गर्ब्याल ने सभी उपजिलाधिकारियों, जनपद स्तरीय अधिकारियों व समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे आर्टेवा कसंलटिंग द्वारा जारी हेल्पालाईन नम्बर 14567 का व्यापक प्रचार प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक वृद्धजनों को लाभांवित किया जा सके।