नई दिल्ली- घर लौटे मंत्री आर्य ने गिनाई अपनी जिम्मेदारी, और कह दी दबे पिछड़ो के लिए ऐसी बात

 | 

नई दिल्ली कांग्रेस भवन में घर वापसी के दौरान दिग्गज नेता यशपाल आर्य काफी भावुक नज़र आये। मीडिया से रूबरु होते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी को उत्तराखंड में पुनह स्थापित करने के लिए जी तोड़ मेहनत करने की बात कही। मंत्री आर्य ने कहा कि राजनीति में उनकी शुरूआत कांग्रेस से हुई थी। अपनी जिंदगी के 40 साल उन्होंने कांग्रेस के लिए कार्य किया है। उन्होंने उत्तरप्रदेश में जिला अध्यक्ष के रूप में, उत्तराखंड की प्रथम विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में व अन्य कई बड़ी जिम्मेदारियां पार्टी के लिए निभाई है।

मंत्री की माने तो कांग्रेस का अपना एक इतिहास है। कांग्रेस की मजबूती लोकतंत्र की मजबूती हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वह पुनह अपने परिवार में शामिल हुए हैं। ऐसे में पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी उनको दी जाएगी उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वह लगातार कार्य करेंगे। अपने बयान में उन्होंने पिछड़ा समाज दलित समाज की आवाज़ बनेने की बात कही है।