जु जित्सू चैंपियनशिप में भाग लेने जा रहे कमल सिंह के सम्मान में हुआ यह कार्यक्रम

 | 

रुद्रपुर। दिनांक 13 से 16 सितंबर 2021 तक आबू धाबी, (यू.ए.ई) में आयोजित होने जा रही पांचवी एशियन जु–जित्सु चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने जा रहे रामकोट नंबर 6, गदरपुर निवासी कमल सिंह को जिला जु–जित्सु एसोसिएशन ऑफ़ ऊधम सिंह नगर (रजि) के नेतृत्व में उत्साहवर्धन हेतु स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष भारत भूषण चुघ व महासचिव सेंसेई ऋषि पाल भारती सहित सभी पदाधिकारियों ने कमल को शाल ओढ़ाकर, माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर अध्यक्ष भारत भूषण ने कहा कि कमल सिंह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाते हुए विश्व स्तर पर भारत देश का परचम लहराकर देश के लिए पदक अर्जित कर उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन करेंगे। साथ ही कमल को उक्त प्रतियोगिता के लिए 90 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व खेल मंत्री अरविंद पांडे का आभार व्यक्त किया। 

खेल मंत्री अरविंद पांडे द्वारा कमल के साथ-साथ अन्य सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाएं, तनाव मुक्त रहें,और भारत देश का नाम रोशन करें।

जानकारी देते हुए जिला जु–जित्सु एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर (रजि) के महासचिव व प्रशिक्षक सेंसई ऋषि पाल भारती ने बताया कि दिनांक 13 से 16 सितंबर 2021 तक आबू धाबी (यू.ऐ.ई) में जु–जित्सु एशियन यूनियन (जेजेऐयू) के नेतृत्व में आयोजित होने जा रही पांचवी एशियन जु–जित्सु चैंपियनशिप 2021 में उत्तराखंड राज्य से 4 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमें उधम सिंह नगर जिले के रामकोट 6 निवासी कमल सिंह, हल्द्वानी से विनोद लखेरा, नव्या पांडे, ऋषिकेश से शिवानी गुप्ता शामिल है। जोकि डुओ इवेंट एवं –62 किग्रा भार वर्ग की ने–वाजा इवेंट में प्रतिभाग करेंगे‌। यह सभी खिलाड़ी जु–जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वधान में भारतीय जु–जित्सु टीम में शामिल होते हुए भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

महासचिव भारती ने कहा कि उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडी ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओ.सी.ए) के नेतृत्व में बैंकॉक, चोनबुरी में आयोजित होने वाले छठवें एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स 2021 व चाइना के हांगझोऊ शहर में आयोजित होने वाली एशियन गेम्स 2022 के लिए क्वालीफाई करेंगे। बताया कि जुजित्सु खेल को अट्ठारहवें एशियाई खेल जो कि जकार्ता पालेमबांग 2017 के नाम से भी जाने जाते हैं, सम्पूर्ण एशिया की सबसे बड़ी बहु खेल प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन मध्य  इण्डोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग शहरों में किया गया था। जिसमे जुजित्सु खेल को भी शामिल किया गया । आगामी 2022 एशियाई खेल, जो कि उन्नीसवें एशियाई खेल एक बहु-खेल प्रतियोगिता है जो कि  हांगझोऊ, चीन में सितम्बर  2022 तक आयोजित होंगी। हांगझोऊ चीन का तीसरा नगर है जो एशियाई खेलों का आयोजन कर रहा है। इसमें भी जुजित्सु खेल को शामिल किया गया है।

 जु–जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया को भारत सरकार, मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स से मान्यता मिलने पर इस खेल की ओर तेजी से खिलाड़ियों का रुझान बढ़ रहा है।  सभी खिलाड़ी आज जु–जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया व उत्तराखंड के महासचिव रेंशी विनय जोशी के नेतृत्व में हल्द्वानी शहर से रुद्रपुर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना होंगे।

इस मौके पर जिला जु–जित्सु संघ के चैयरमैन नागेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सेंसई किशोर सिंह, हिमांशु सरकार, शंकर सिंह बसेड़ा, राजीव राणा, गंगा मेहरा, हिमा भट्ट, जय प्रकाश, ब्लूमिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के एमडी विजय गिरधर, जोनी हिराम, शोभा तिग्गा, केनथ लाल, शिवचरण, कृष्णा आनंद, वसीम, मुकेश सैनी, हिमाशु सिंह, मिंटू सैनी, शेखर चौधरी, पवन कुमार, प्रेम चौहान, कुणाल, कंचन अनूप, लवली विश्वकर्मा, रुनु, आकृति कौर, कताक्षा कौर, शानू कश्यप, गुलशन, शिवम, शेखर सक्सैना, बलविंदर सहित सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित की।