हल्द्वानी - सरकार पर बरसे सुमित, बोले महिलाओं को सम्मान देने में भाजपा सरकार हमेशा रही विफल

 | 
हल्द्वानी - उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के चेयरमैन सुमित हृदयेश ने कहा की सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि आज शुक्रवार को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में उपनलकर्मी महिला द्वारा अपनी पीड़ा बया करना साफ दर्शाता है कि भाजपा सरकार और इसके नेताओं ने उपनल कर्मियों के साथ किस प्रकार से पूरे 5 साल छल किया है।और अनेको मानसिक यातनाएं भी दी हैं। उन्होंने कहा इस तरह मजबूर होकर महिला को सीएम के पैरों में गिरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा यह भाजपा की अकर्मण्यता को दर्शाता है।
सुमित ने कहा उपनल कर्मचारी और परिवार आगामी विधानसभा चुनाव मे अपने वोट से अपनी इस पीड़ा का मुंहतोड़ जवाब अवश्य देंगे।
ग्रेड पे के मामले में पुलिस कर्मियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो वादाखिलाफी की है एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी बड़ी हार है। पुलिस कर्मी और परिवार उनको कभी माफ नहीं करेंगे। प्रदेश के विकास के हर मोर्चे में डबल इंजन भाजपा सरकार पूर्ण रूप से फेल रही है। जनता माफ नही करेगी और उत्तराखंड से भाजपा को इस बार जरूर साफ करेगी।