रुद्रपुर: मां को सबक सिखाने को पिता ने मासूम को इस कदर दिए जख्म कि आप भी नहीं रोक पाएंगे आंसू

 | 

रुद्रपुर। कोई अपनी बेटी के प्रति इतना बेरहम हो सकता है कि उसके पूरे शरीर को नुकीली वस्तु से छेद दे और बुरी तरह पीटे, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। आप भी इस मासूम की दास्तान सुन कर कांप उठेंगे। हालांकि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर  पुलिस के हवाले कर दिया है। बच्ची मां चाहती है कि उसके पति के साथ भी ऐसा ही सलूक किया जाए,  जैसा उसने अपनी बेटी के साथ किया।

गूलरभोज निवासी पायल के मां बाप की मृत्यु हो चुकी है और उसका कोई भाई भी नहीं है। वह अपने पति योगेश पांडेय और छह वर्ष की पुत्री रिया के साथ रुद्रपुर की ईश्वर कालोनी में किराए के मकान में रह रही थी। पायल का कहना है कि उसका पति उसे अनाथ समझ कर बुरी तरह पीटता था। जिस पर वह पिता के मकान में आकर रहने लगी। जिस पर उसके पति ने उससे माफी मांगी और साथ आकर रहने का आग्रह किया। उसने पति को माफ कर दिया और रुद्रपुर आ गई,  मगर उसे पता नहीं था कि पति के इरादे कितने खतरनाक हैं।

पत्नी के वापस आने पर योगेश ने पहले पत्नी पायल को बुरी तरह पीटा, क्योंकि वह घर छोड़कर मायके गई थी। इसके बाद पत्नी को सबक सिखाने के उद्देश्य से उसक छह वर्षीय बेटी रिया की पूरे शरीर को नुकीली वस्तु से गोद डाला। बच्ची दर्द से बिलखती रही, मगर दया करने के बजाय वह उसे बुरी तरह पीटता रहा। घंटों तक उसने हैवानियत दिखाई।  इसके बाद पायल मौका देख कर अपने मायके चली गई और उसने बेटी का फोटो फेसबुक पर डाला। 

बच्ची के साथ हुई हैवानियत देख कर भाजपा के कुछ नेता आगे आए। उन्होंने योगेश को पकड़कर आदर्श कालोनी चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पायल अब चाहती है कि उसके पति को कड़ी सजा मिले। भाजपा नेताओं ने उसकी पत्नी को राशन आदि की सहायता देने का आश्वासन दिया है।