रुद्रपुर: टहलने निकले व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
Apr 19, 2021, 13:39 IST
|
रुद्रपुर। गूलरभोज क्षेत्र में एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार मजरा गुमानी नंदपुर निवासी 40 वर्षीय हट्टी सिंह पुत्र सुक्खा सिंह कल सुबह 9:30 बजे घर से बेरिया गूलरभोज में टहलने गया था। आज उसका शव मिला। उसकी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।