रुद्रपुर: टेंपो चालक इस वजह से फांसी पर झूला

 | 

रुद्रपुर।  गरीबी से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। दरअसल युवक टेंपो चलाता था और उसका टेंपो खराब हो गया। वह मरम्मत का बिल नहीं चुका पा रहा था।

ट्रांजिट कैंप की जगतपुरा कालोनी निवासी 24 वर्षीय विशाल सागर पुत्र जगदीश टेंपो चलाता था। उसका टेंपो खराब हो गया तो एक तो दिहाड़ी बंद हो गई,  दूसरे टेंपो की मरम्मत में 12 हजार से अधिक का बिल आ गया। जिस कारण वह परेशान था। आर्थिक तंगी से जूझते हुए उसने कल रात में फांसी लगा ली। आज जब विशाल नहीं उठा तो उसके भाई ने दरवाजा तोड़ा तो विशाल फांसी पर लटका हुआ मिला। जिस पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया।