रुद्रपुर: सुरेश गंगवार ने अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में यह बड़ा ऐलान करके सबको चौंकाया, जानिए क्यों मची हलचल

 | 

रुद्रपुर।  जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार  के पति सुरेश गंगवार ने अंबेडकर जयंती के दिन बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने सितारगंज विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। उनके इस ऐलान से सियासी हल्के में हलचल मच गई है।

गौरतलब है कि सितारगंज क्षेत्र से भाजपा नेता विजय बहुगुणा के पुत्र सौरभ बहुगुणा  विधायक हैं। श्री गंगवार पहले भी 2012 में सितारगंज क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। उस वक्त वे सीधे पार्टी हाईकमान से टिकट लेकर आए थे। उन्होंने अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में यह ऐलान कर दिया कि वह 2022 में सितारगंज क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उनका यह ऐलान चौंकाने वाला है। उनके ऐलान से सियासी सरगर्मियां बढ़नी स्वभाविक हैं। हालांकि अभी इस बात का खुलासा उन्होंने नहीं किया है कि वह किस दल से चुनाव लड़ेगे। यहां बता दें सुरेश गंगवार हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि जब उन्होंने यह ऐलान किया तो वहां सैकड़ों की संख्या में भीड़ थी, जिसमें बड़ी संख्या मातृशक्ति थी। उनके ऐलान के बाद  सुरेश गंगवार जिंदाबाद और हमास विधायक कैसा हो सुरेश गंगवार जैसा हो के नारे लगाए गए। यहां बता दें कि गंगवार परिवार का सितारगंज क्षेत्र में अपना निजी जनाधार है। जिसकी बदौलत उनके पिता ईश्वरी गंगवार एक बार और मां सुशीला गंगवार दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। अब उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।