रुद्रपुर: अजनबी इंसान का शव मिलने से सनसनी

 | 

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा है। 

जानकारी के मुताबिक ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के आजादनगर में बीती रात अज्ञात व्यक्ति बेसुध पड़ा था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बेसुध पड़े अज्ञात व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौत के कारणों का पता नहीं चल सकता है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।