रुद्रपुर-वरिष्ठ पत्रकार फणीन्द्र गुप्ता के बेटे का कोरोना से निधन, घर में मचा कोहराम

 | 

रुद्रपुर-वरिष्ठ पत्रकार फणीन्द्र नाथ गुप्ता के बेटे का आज कोरोना से निधन हो गया। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पूरे क्षेत्र शहर में शोक की लहर दौड़ गई। पिछले एक सप्ताह से वह कोरोना से पीडि़त थे। आज अभिषेक गुप्ता ने दम तोड़ दिया। बेटे अभिषेक के निधन के बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया है। अभी हाल ही में पत्रकार फणीन्द्र नाथ गुप्ता ने अपनी बेटी की शादी की थी। शादी का करीब एक सप्ताह बाद बेटे का निधन हो गया।

पत्रकार फणीन्द्र नाथ गुप्ता के परिवार को ढांढस बधाने के लिए लोग उनके घर पहुंच रहे है। मृतक अभिषेक का एक छोटा बेटा है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बेटी की शादी की खुशियां बेटे के निधन के बाद मातम में बदल गई। अभिषेक ने 26 अप्रैल को बहन और जवाई को शादी की बधाई देते हुए अंतिम पोस्ट की है उसके बाद से उनके स्वास्थ्य में गिरावट आयी थी। आज उनका निधन हो गया।