रुद्रपुर: बाढ़ में फंसे 40 परिवारों को पुलिस ने सुरक्षित निकलवाया

 | 

रुद्रपुर।  बैगुल नदी में बाढ़ आने के कारण  अरविंद नगर शक्तिफार्म में पानी घुस गया।  लोगों के घरों तक में बाढ़ का पानी घुस गया है। पुलिस ने बाढ़ में फंसे परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

ग्राम प्रधान पति पंकज बसु निवासी ग्राम अरविन्दनगर शक्तिफार्म ने सूचना दी कि जलपनिया बैगुल नदी में बरसाती पानी ओवर फ्लो होने के कारण ग्राम अरविन्द नगर के बार्ड 7 व 8 में लोगों के घरों में पानी घुस गया है । जिसमें 35 से 40 परिवार पानी की चपेट में आ गये हैं। तत्काल  राहत एवं बचाव कार्य की आवश्यकता है। 

सूचना पर  सीओ किच्छा वीर सिंह , प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह, दारोगा  संजीत कुमार मय पुलिस बल के ग्राम अरविन्दनगर में पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य के दृष्टिगत ग्राम प्रधान के सहयोग से ग्राम पंचायत भवन व प्राइमरी पाठशाला अरविन्दनगर में बाढ़ से प्रभावित लोगों के रहने का प्रबन्ध किया गया। गॉव में चार फुट तक बाढ़ का पानी भर चुका है।
 बाढ़ में फंसे लोगों के घर-घर जाकर बुजुर्ग व्याक्ति, महिला व बच्चों तत्काल सुरक्षित स्थानों को पहुंचाने का  प्रबन्ध किया।