रुद्रपुर: कोठियाल ने दिया हम होंगे कामयाब का नारा

 | 

रुद्रपुर। आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान समारोह को सम्बोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि हम आगामी चुनाव में कामयाब होंगे।


कहा कि सेना से रिटायर्ड होने के बाद कोई पाॅलिटिशयन बनने का ख्वाब नहीं था लेकिन आर्मी में लीडरशिप के तौर पर देश की सेवा की है। आम आदमी पार्टी में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उत्तराखंड का नवनिर्माण करने के लिये आम आदमी पार्टी तैयार है। कोरोनाकाल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों की सेवा की है। उत्तराखंड में मूल सुविधाओं के लिये दिल्ली की तर्ज पर विकसित किया जायेगा। प्रदेश में सत्तासीन भाजपा और कांग्रेस के कार्यकाल में जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। आज आम आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका में काम कर रही है, लेकिन दोनों ही पार्टियां आप को टार्गेट कर रही हैं। इस दौरान सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने पहुंचे लोगों का स्वागत किया। 

वहीं मीडिया से वार्ता के दौरान कर्नल कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के बाद लोगों की उम्मीदों के अनुरूप राज्य का विकास नहीं हुआ। 20 वर्षो में राष्ट्रीय पार्टियों ने  प्रदेश के लोगों को हताश किया है। अब प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ तीसरे विकल्प के रूप में आप पार्टी को देख रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने बिजली, पानी, रोजगार शिक्षा की सविधायें देकर विकास के लिये नया माॅडल स्थापित किया है। कर्नल कोठियाल ने बताया कि प्रदेशभर में कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच रहे हैं। जनता के मुद्दों को उठाने के लिये उत्तराखंड में तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये हैं। चुनाव अभियान समिति में दीपक बाली को अध्यक्ष बनाया गया है। विस चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा जल्द की जायेगी। 

इस दौरान दीपक बाली, अमिताभ सक्सेना, प्रताप बिष्ट,नंदलाल प्रसाद, मुकेश अग्रवाल, जरनैल सिंह काली, अमन वर्मा, हरविंदर सिंह, अमन बाली, अमित पाल, मुकेश चावला, नितश सिंह, अजय जायसवाल, हरपिंदर सिंह खैरा, दीपक पाण्डे, आयुष मेहरोत्रा समेत तमाम लोग मौजूद थे।