रुद्रपुर: पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ गिरफ्तार,  ऐसे फंसे थे धोखाधड़ी में

 | 

रुद्रपुर। फर्जी स्कूल मार्कशीट के आधार पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत कर जिला पंचायत उपाध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचे त्रिनाथ विश्वास को थाना पंतनगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

गौरतलब है कि तत्कालीन भाजपा नेता त्रिनाथ विश्वास के खिलाफ जांच के बाद पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शासन ने उनकी जिला पंचायत की सदस्यता रद्द कर दी थी। जिसके बाद से पुलिस के द्वारा इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही थी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष की कुर्सी छिनने के बाद त्रिनाथ नाथ विश्वास ने भाजपा को छोड़ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली थी। इसके साथ ही त्रिनाथ विश्वास ने हाईकोर्ट से अरेस्टिंग स्टे भी ले रखा था। अचानक पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।