रुद्रपुर: पहले जहर खाया, फिर पति को बताया, जानिए हुआ क्या

 | 

रुद्रपुर। बरेली की रहने वाली एक महिला ने ट्रांजिट कैम्प में जहर गटक लिया। जब उसके पति ने हालत बिगड़ती देखी तो उसके होश उड़ गए। जब उसने जोर देकर पूछा तो बताया कि उसने जहर खा लिया है। आनन-फानन में उसको अस्पताल लेकर गए, मगर रास्ते मे ही महिला ने दम तोड़ दिया। खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बरेली के आंवला निवासी प्रेम सिंह सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। पुलिस ने बताया कि दो हफ्ते पहले उसका बदायूं निवासी 22 साल की माला पुत्री चंद्रसेन से प्रेम विवाह हुआ था। विवाह के बाद प्रेम सिंह पत्नी माला को लेकर ट्रांजिट कैंप, आजादनगर, वार्ड नंबर चार स्थित किराए में घर में रहने लगा। मंगलवार सुबह दोनों पति पत्नी घर में ही थे। इसी बीच माला की हालत अचानक बिगड़ गई। जब प्रेम सिंह ने उससे पूछा  तो उसने बताया कि उसने जहर खा लिया है। यह सुनकर प्रेम सिंह के होश उड़ गए। आनन-फानन में प्रेम सिंह पत्नी माला को लेकर जिला अस्पताल चला गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबर पाकर ट्रांजिट कैम्प के थानाध्यक्ष विनोद फर्त्याल पुलिस कर्मियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।