रुद्रपुर: महंगाई पर भड़के कांग्रेसी, धरना देकर भाजपा को कोसा

 | 

रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर बढ़ती महंगाई व बेतहाशा पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ रोडवेज के पास पैट्रोल पंप के बाहर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया 

इस मौके पर पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार भाजपा सरकार का नारा देने वाली केंद्र की सरकार ने पूरे देश को महंगाई की मार में झोंक दिया है। एक तरफ युवाओं की नौकरी जा चुकी है और व्यापारियों का व्यापार चौपट हो चुका है और दूसरी ओर सरकार आये दिन पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर लूटने का कार्य कर रही है। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। 

महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि आज आम जनता त्रस्त है। एक साल के अंदर अंदर 25 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी पेट्रोलियम पदार्थों में की गई है। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ोतरी से हर चीज में महंगाई हो गई है। महिलाओं का रसोई का बजट बिगड़ गया है। आज सरसों का तेल 200 के पार हो चुका है। तनेजा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में 50 पैसे भी डीजल और पेट्रोल में वृद्धि होने पर भाजपा के कार्यकर्ता पूरे देश में हंगामा खड़ा कर देते थे। आज वह कार्यकर्ता कहां छुपे बैठे हैं अपनी सरकार के खिलाफ आवाज़ क्यो नही उठा रहे हैं? क्या आज उनका जमीर मर चुका है? तनेजा ने कहा कि सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के बड़े हुए दाम वापस लेकर आम जनमानस को राहत देने का काम करे।

इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मीनाशर्मा ,पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे , नगर महामंत्री राजीव कामरा, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत ,यूथ कांग्रेस प्रदेश संयोजक राघव सिंह ,पार्षद मोहन खेड़ा,बाबूखान, प्रीति साना ,एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष चेतन भट्ट , दिलीप अधिकारी ,मोनिका ढाली, उमा सरकार,आकांशा रस्तोगी ,चंद्रशेखर डब्लू ,रामकृष्ण कनौजिया ,रामधारी गंगवार ,फ़ैज़ राज़ खान ,विजय मंडल अदि कार्यकर्ता मौजूद थे।