रुद्रपुर: किसान आंदोलन के छह माह पूर्ण होने पर बेहड़ ने दिया धरना, कही ये बात

 | 
रुद्रपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ ने आज किसान आन्दोलन के छह माह पूर्ण होने पर किसानों के समर्थन में गाँधी पार्क में गाँधी जी की प्रतिमा पर सांकेतिक धरना देते हुए केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गए कृषि कानून वापस लेने की मांग की।
 
श्री बेहड़ ने कहा की केंद्र सरकार किसानों को प्रति बिलकुल भी संवेदनशील नहीं है। आज किसानों द्वारा किये जा रहे जन आन्दोलन को छह माह पूर्ण हो चुके हैं। 100 से अधिक किसानों ने इस आन्दोलन में अपनी जान न्योछावर कर दी, परन्तु केंद्र की भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही । देश भर में फैली कोरोना महामारी को देखते हुए भी केंद्र सरकार किसानों से वार्ता करने तक को तैयार नही है।   
 
श्री बेहड़ ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार किसानों पर जुल्म कर रही है। किसान को अपनी फसल के भुगतान के लिए चाहे वो गन्ने का भुगतान हो, गेहूं व धान का भुगतान हो सबके लिए दर-दर भटकना पड़ता है। किसान को केंद्र सरकार द्वारा घोषित मूल्य भी फसलों का नही मिल पा रहा है।
 
श्री बेहड़ ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पूर्ण जो किसानों से वादे किये थे। केंद्र/राज्य सरकार उसको पूरा करने में असफल साबित हुई है। उत्तराखंड सरकार अपने दायित्वों को भूल चुकी है। आज कोरोना महामारी से आम आदमी अपनी जान गंवा रहा है। सरकार संसाधन नहीं जुटा पा रही है।          
 
श्री बेहड़ ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार पहले भी कसानों को धोखा देती आई है, चाहे कर्ज माफ़ी का वादा हो या फसली बीमा की योजना हो या फसली लोन व बिना ब्याज के कर्ज हो किसानों को सिर्फ जुमलो के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ है।
 
धरने पर साथ में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा, अनिल शर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष अरुण पांडेय मौजूद थे।