रुद्रपुर: पैरालंपिक में पदक जीतने वाले मनोज के आवास पर पहुंचे बेहड़, स्वागत

 | 

रुद्रपुर। टोक्यो में हुए पैरालंपिक में बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर रुद्रपुर लौटे मनोज सरकार के निवास पर पहुँच कर उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने फूल मालाएं पहनकर  उनका जोरदार स्वागत किया। 

श्री बेहड़ ने कहा कि  मनोज ने पैरा ओलंपिक में पदक जीतकर रुद्रपुर शहर ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। माध्यम परिवार से होने के बावजूद सीमित संसाधनों में मनोज ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को मनोज से प्रेरणा लेनी चाहिए। 

इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा मीना शर्मा,परिमाल राय, इंदरजीत सिंह, अशोक मंडल, किशोर कुमार, प्रकाश अधिकारी, केरु मंडल आदि मौजूद थे।