रुद्रपुर: ममता को उत्पीड़ित करने का आरोप,  महिला कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

 | 
कांग्रेस महिला मोर्चा ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
रुद्रपुर-
पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर बदले की भावना और राजनीतिक विद्वेष के चलते केंद्र सरकार द्वारा लगातार की जा रही प्रताड़ना से आक्रोशित दर्जनों महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त किया।