देहरादून-सल्ट सीट पर उपचुनाव में विजयी महेश जीना ने की गोपनीयता की शपथ, विधानसभा में इन्होंने दिलाई शपथ

 | 

देहरादून- सल्ट विधानसभा सीट पर हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में विजयी भाजपा के महेश जीना ने विधानसभा सदस्य के तौर पर पद व गोपनीयता की शपथ ली। आज विधानसभा में स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने कार्यालय कक्ष में उन्हें शपथ दिलाई। यह सीट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से रिक्त हुई थी। महेश सुरेंद्र सिंह जीना के भाई हैं। भाजपा ने सल्ट से उन्हें प्रत्याशी बनाया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत व गणेश जोशी मौजूद थे।

बता दें कि सल्ट में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर थी। इस सीट पर जीत को वर्ष 2022 का सेमीफाइनल माना जा रहा था। जिसमें भाजपा ने मैैदान मार लिया। विधायक महेश  जीना ने कांग्रेस की गंगा देवी को बंपर वोटों से हरा दिया था।