लालकुआं-धूमधाम से मनाया सीएम तीरथ का 57 वां जन्मदिन, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री द्विवेदी ने कही ये बात

 | 

लालकुआं- प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के 57 वें जन्मदिन पर लालकुआं स्थित गुरुद्वारा महासभा के हॉल में जन्मदिन का आयोजन वाहेगुरु का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री के दीर्घायु की अरदास की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करने के साथ ही उनके दीर्घायु की कामना की। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस अल्प कार्यकाल में प्रदेश की आबोहवा पूर्ण रूप से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिख रही है जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव 2022 में 60 से भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।


 कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरम्वाल, नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष भरत नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमन्त नरूला,  सभासद संजय अरोरा, इस्तकार अंसारी, जमील अहमद, लालकुआं मंडल महामंत्री राजकुमार सेतिया, पूर्व सभासद विनोद श्रीवास्तव, भाजपा नेता राजेंद्र तिवारी, लवली गिल, गामा गुज्जर, पुष्पेंद्र मिश्रा, अशोक पाठक, शुभम अंडोला, बंशी बिष्ट, राजेन्द्र चौबे, दीपू सम्मल, बलवन्त सम्मल, दुर्गेश शुक्ला, जेपी सिंह, दिनेश पांडे, सुनील पांडे, विनोद, अमरनाथ मिश्रा, कुंदन बिष्ट, पूरन परिहार, करम कोरंगा, विक्की बिष्ट, बलवन्त चिलवाल, विकास गुप्ता, सोनू भट्ट, अज्जू सिरोही, जगरूप यादव, रमेश अंडोला, त्रिलोकी दुबे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।