काशीपुर: ट्रंचिंग ग्राउंड के मुद्दे पर आंदोलन करेगी बसपा: राहुल
Nov 23, 2021, 17:07 IST
|
काशीपुर। कचनाल गाज़ी में ट्रंचिंग ग्राउंड के भर जाने से नगर निगम द्वारा कूड़ा किसानों के खेतों के किनारे फेंका जा रहा है, जिससे किसानों की फसल का बहुत नुकसान हो रहा है। हवा चलती है तो कूड़े की दुर्गंध बहुत दूर तक पहुंचती है। इससे आस पड़ोस के गांव वाले भी काफी परेशान हैं।
नगर निगम को चाहिए कि पुख्ता इंतजाम करे। किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं होनी चाहिए। आज नगर निगम द्वारा मनचाहे तरीके से जो कार्य किए जा रहे हैं, वह गलत हैं। उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए बहुजन समाज पार्टी महानगर अध्यक्ष डॉ. एमए राहुल ने ट्रंचिंग ग्राउंड का कड़ा विरोध करते हुए नगर निगम से अपील की है कि समस्या का शीघ्र निस्तारण करे अन्यथा नगर निगम प्रांगण में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को विवश होना पड़ेगा।