कैड़ा का भाजपा में शामिल होना, अब भाजपाइयों को नहीं आ रहा रास।

 | 
भीमताल। भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा भले ही भाजपा मैं शामिल हो गए हों लेकिन भाजपा कार्यकर्ता दिल से बड़े आहत दिखते नजर आ रहे हैं। सोमवार को भीमताल के होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बैठक की और बाहरी व्यक्ति को टिकट देने का विरोध किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट ने फेसबुक पोस्ट मैं लिखते हुए कहा कि वह पार्टी में शामिल होने वाले हर व्यक्ति का स्वागत करते हैं उन्होंने कहा टिकट अगर बाहर से आए व्यक्ति को दिया गया तो इसका जोरदार विरोध किया जाएगा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि विधायक के किसी भी कार्यक्रम में कार्यकर्ता शामिल नहीं होंगे।
वहीं पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष हल्द्वानी मनोज शाह ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जी जान से सेवा की है। यदि कुछ दिन पहले पार्टी में शामिल हुए व्यक्ति को टिकट दिया गया तो वह भी इसका विरोध करेंगे
वही धारी से ब्लॉक प्रमुख आशा रानी और नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि जो कार्यकर्ता पार्टी के लिए मजबूती से काम करते आ रहे हैं उसी कार्यकर्ता को ही टिकट दें।
जिला उपाध्यक्ष कमला आर्या, भीमताल मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, धारी मंडल अध्यक्ष कैलाश गुणवंत, प्रदीप बिष्ट ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता को ही टिकट देना चाहिए ताकि पार्टी पर विश्वास बना रहे।
हालांकि बैठक में भीमताल धारी, रामगढ़ से कार्यकर्ता कम नजर आए। अधिकांश कार्यकर्त्ता ओखलकांडा से नज़र आए।
इस दौरान रामगढ़ मंडल अध्यक्ष कुंदन चिलवाल, आलम नदगली,चतुर बोरा, गोपाल कृष्ण भट्ट, रविंद्र कर्नाटक, दीवान मेहरा, खीम सिंह, शरद पांडे, आशु पाठक, पुष्पा मेलकानी आदि मौजूद रहे
क्या बोले विधायक.............….........।
भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। निर्दलीय विधायक होने के बाद भी मैं भाजपा का एसोसिएट सदस्य रहा हूं। भाजपा हाईकमान की ओर से जो भी फैसला किया जाएगा वह मुझे स्वीकार होगा।
राम सिंह कैड़ा, विधायक भीमताल।