हल्द्वानी-अब यहां होगा कोविड संक्रमित शवों का दाह संस्कार, भूमि चयन को लेकर पहुंचे अधिकारी

 | 

हल्द्वानी- जिले में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत नगर के एकमात्र राजपुरा स्थित मुक्तिधाम शवदाह स्थल में अंतिम संस्कार के लिए सीमित स्थान होने तथा आसपास में आबादी क्षेत्र होने के कारण कोरोना पॉजिटिव मृत व्यक्तियों के दाह संस्कार में विगत दिनों में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था, इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों द्वारा भी उक्त क्षेत्र में अंतिम संस्कार पर आक्रोश व्यक्त किया गया। जनहित को देखते हुए कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के अंतिम संस्कार के लिए कृषि मंडी परिषद के गौला रौखड स्थित और्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर का अस्थाई रूप से चयन किया गया।

मेयर नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के आग्रह पर जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा उक्त स्थल को अधिग्रहित कर नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम को हस्तांतरित किए जाने के निर्देश दिए गए नगर निगम उक्त स्थल पर आवश्यक संसाधनों का निर्माण करते हुए यथाशीघ्र उक्त स्थल पर अंतिम संस्कार का कार्य प्रारंभ करेगा।

इस दौरान जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल के अतिरिक्त नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम चंद्र सिंह मर्तोलिया, सिटी मजिस्ट्रेट रीचा सिंह, उप जिलाधिकारी विवेक राय, सचिव मंडी समिति हल्द्वानी, अधिशासी अभियंता जल निगम हल्द्वानी आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।