हल्द्वानी-भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने की वर्चुअल बैठक, कोविड को लेकर कार्यकर्ताओं से कही ये बात

 | 

 हल्द्वानी-आज भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट द्वारा सेवा ही संगठन अभियान-2 के दृष्टिगत जिला नैनीताल की जिला कार्यकारिणी, जिले में निवास करने वाले सोशल मीडिया व आईटी के प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री एवं मोर्चो के जिलाध्यक्ष के साथ वर्चुअल बैठक की गई।

जिलाध्यक्ष बिष्ट ने नैनीताल जिले के सभी मंडल अध्यक्षों से वैश्विक महामारी कोविड-19 के विषय में आ रही विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली तथा उन्होंने सभी मंडल केन्द्रों में जागरूगता अभियान चलाया जाये तथा भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल द्वारा शीघ्र ही टोल फ्री नंबर जारी कर दिया जायेगा। उन्होंने प्लाज्मा डोनर एवं ब्लड डोनर की सूची तैयार करने व असहाय व्यक्ति, बुजुर्गो जो कोविड से ग्रस्त हैं। उनके परिवारों की दवाईयां एवं भोजन व्यवस्था को बनाये रखने का आग्रह किया। बिष्ट ने बताया जिला संगठन, जिला प्रशासन, प्रदेश सरकार के निरन्तर सम्पर्क में हैं जिससे वैश्विक महामारी की वास्तविक स्थिति से लड़ा जा सके। पूर्व में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा कर इस वैश्विक महामारी से लडऩे में अपना योगदान दिया है। बिष्ट ने सभी मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया कि हम सभी को पुन: इस वैश्विक महामारी से लडऩे के लिए 24 घंटे तत्पर रहना पड़ेगा।