हल्द्वानी-शहर की प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. नेहा शर्मा का निधन, सदमे में परिवार

 | 

 हल्द्वानी- शहर की जानी-मानी मनोचिकित्सक नेहा शर्मा का निधन हो गया। जिससे पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। दूसरों की जान बचाने वाली नेहा शर्मा आज हम सभी से दूर चली गई। डॉ. नेहा शर्मा मानसिक रोगियों का उपचार करती थी। उन्हें जिंदगी जीने की टिप्स देती थी लेकिन खुद जिंदगी की जंग हार गई। हल्द्वानी स्थित मनसा मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केंद्र की मनोचिकित्सक डा. नेहा शर्मा निधन हो गया। उन्होंने हल्द्वानी के सेंट्रल हास्पिटल में शुक्रवार को अंतिम सांस ली। 

बताया जा रहा है कि डा. नेहा अस्थमा व साइनोसाइटिस की मरीज थीं। बुधवार से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। लेकिन उनका सीने का सिटी कराया गया जो बिल्कुल ठीक था। उनका आक्सीजन सेचुरेशन गुरूवार को 99 था। लेकिन शुक्रवार को अचानक वह 93 पहुंच गया। इसके बाद उनका दोबारा से सीटी स्कैन कराया गया तो पता चला कि उनके फेफड़े 90 प्रतिशत संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। उन्हें तुरंत वेंटीलेटर पर रख दिया गया। लेकिन दो घंटे के भीतर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सक खुद हैरान हैं कि एक ही दिन के भीतर उनकी हालत इतनी कैसे खराब हो गई। 32 वर्षीय डा. नेहा शर्मा सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती थींं। उनके आकस्मिक निधन से चिकित्सा जगत के साथ ही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।