देहरादून- देहरादून में रात्रि कफ्र्यू को लेकर आया आदेश, इन चीजों में मिली छूट

 | 

देहरादून-प्रदेश में कोरोना के बढ़ते केसोंं पर चिंता जताते हुए प्रदेश मंत्रिमंडल ने देहरादून शहर में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कफ्र्यू लगाने का फैसला किया है। कैबिनेट ने देहरादून में कालसी और चकराता को छोडक़र, पूरे हरिद्वार जिले, नैनीताल नगरपालिका और हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में कक्षा एक से 11वीं तक के सभी स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद करने का फैसला किया है। 10वीं व 12वीं के लिए यह फैसला लागू नहीं होगा। मंत्रिमंडल ने त्रिवेंद्र सरकार के गैरसैंण को मंडल बनाने का फैसला भी स्थगित कर दिया है। आज सरकार ने रात्रि कफ्र्यू को लेकर आदेश भी जारी कर दिये। इसमें कई चीजों पर छूट दी है जिससे लोगों को परेशानी न हो। देखिये पूरा आदेश-