रुद्रपुर में कोरोना संक्रमित महिला की मौत, पति व पुत्र भी संक्रमित
Apr 16, 2021, 22:29 IST
|
रुद्रपुर। महानगर की आइडिया कालोनी निवासी एक 50 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। उसके पति व पुत्र भी कोरोना पॉजिटिव बताए जाते हैं। जिला अस्पताल के डाक्टर गौरव अग्रवाल ने महिला की मौत की पुष्टि की है।
शुक्रवार शाम को कोरोना संक्रमित एक महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह आइडिया कालोनी की रहने वाली है। बताया गया कि महिला के पुत्र की जांच हुई थी, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसके होम आइसोलेशन के दौरान उसकी मां व पिता भी संक्रमित हो गए। महिला की मौत हो चुकी है, जबकि उसके पिता भी आइसोलेशन में हैं।