हल्द्वानी-कोरोनाकाल में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार का पुतला फूंक लगाये ये आरोप

 | 

हल्द्वानी-करोना महामारी के बावजूद लगातार डीजल-पेट्रोल सरसों के तेल के दामों में हो रही भारी मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू नेतृव में केंद्र सरकार के खिलाफ  जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहा कि मोदी सरकार लगातार आपदा में अवसर ढूंढने का काम कर रही है। देश की जनता पहले कोरोना की मार झेल रही है, अब मोदी सरकार के द्वारा लगातार डीजल-पेट्रोल, दाल अन्य वस्तुओं में भारी महंगाई की वजह से आमजन का जीना मुश्किल हो गया है।


साहू ने कहा कि देश की जनता 2014 से पहले वाले बुरे दिनों का तोहफा मोदी सरकार से मांग रही है।  इस मौके पर दीपा खत्री ने कहा कि महंगाई के कारण महिलाओं का जीना दुश्वार हो गया है, रसोई का पूरा बजट बिगड़ गया है। लोगों का काम धंधा पहले ही बंद है, अब ऐसे में कैसे घर चलेगा। इस दौरान पुतला दहन में प्रमुख रूप से सामाजिक कार्यकर्ता हृदेश कुमार आर्य, साहिल राज, प्रियंका गुप्ता, दीपक खत्री, किरण महेश्वरी आदि थे।