अल्मोड़ा- सल्ट विधानसभा में प्रत्याशी गंगा और जीना ने किया मतदान, इतने बूथों पर चल रहा मतदान

 | 

अल्मोड़ा- आज सुबह से सल्ट विधानसभा के उपचुनाव को मतदान शुरू हो गया है। सुबह सात बजे से पहले ही मतदाताओं का बूथों पर पहुंचना शुरू हो गया। इस सीट पर भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। यहां 151 बूथों पर  49193 पुरुष व 47048 महिलाओं समेत कुल 96241 मतदाता हैं। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शारीरिक दूरी, मास्क व सेनिटाइजर का खास ख्याल रखा जा रहा है। सल्ट में लोकतंत्र का पर्व शुरू हो गया है।  भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने विधानसभा क्षेत्र के स्याल्दे स्थित डूंगरी बूथ पर मतदान किया।


वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने भी स्याल्दे ब्लॉक के जसपुर बूथ पर मतदान किया। दोनों ही प्रत्याशी आत्मविश्वास सेस लबरेज दिखे। मतदान प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चलेगी। पीठासीन व मतदान अधिकारी कार्मिकों के साथ ही पुलिस व सशस्त्र बल के जवानों ने 129 मतदान केंद्रों में तैनाती ले ली। संवेदनशील 24 बूथों पर विशेष नजर है।