हल्द्वानी- व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कर नहीं लेने पर व्यापारियों में खुशी, ऐसे किया कैबिनेट मंत्री भगत का स्वागत

 | 

हल्द्वानी- प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ग्रामीण इकाई मुखानी ने विधायक और कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का स्वागत अभिनंदन किया। इस स्वागत समारोह में मेयर नगर निगम जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, संघठन के संरक्षक बाबूलाल गुप्ता, प्रमोद गोयल, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ताए ग्रामीण इकाई प्रभारी पवन जोशी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस मौके पर व्यापारियों ने कहा कि नए शहर में शामिल व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कर नहीं लगाने का निर्णय लेकर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने हजारों कारोबारियों को राहत दी है। मंत्री बंशीधर भगत के सरल स्वभाव के साथ कार्यशैली की भी व्यापारियों ने प्रशंसा की। इस दौरान नगर इकाई के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर मौलेखी, महिला उपाध्यक्ष भागीरथी जोशी, महिला सचिव मोनिका शर्मा, महामंत्री प्रताप जोशी, संघठन मंत्री गोविंद उपाध्याय, प्रचार मंत्री भूपेंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष योगेश जोशी, जिला सचिव विजय बिष्ट ने मंत्री भगत का शॉल औढाकर व स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत व अभिनंदन किया।