बागेश्वर-भारी बारिश से कई मार्ग बंद, 300 गांवों की बिजली गुल

 | 

बागेश्वर-आज जिले में सुबह से झमाझम बारिश हुई। जिससे तीन सडक़ों पर आवागमन ठप हो गया। चिड़ंग गधेर महतगाड़ के समीप भूस्खलन होने से खड़े दो वाहन मलबे में दब गए। जिससे कौसानी में पेड़ गिरने से यातायात घंटों बाधित रहा। करीब तीन सौ गांवों की बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। जौलकांडे गांव में एक व्यक्ति के घर के आंगन की दीवार ध्वस्त हो गई है। जिला प्रशासन नुकसान का आंकलन लगाने में जुट गया है।

ुबह सरयू का जलस्तर बढऩे से नदी किनारे घरों को अलर्ट जारी किया गया। बारिश से बालीघाट.धरमघर मोटर मार्ग महरगाड़ के समीप भारी भूस्खलन के कारण बंद हो गई। कपकोट-कर्मी-तोली और बालीघाट-दोफाड़-धरमघर मोटर मार्ग जगह.जगह भूस्खलन होने से आवागमन को बंद हो गया है।  ग्रामीण क्षेत्रों को जोडऩी वाली सडक़ें कीचड़ से सन गई हैं।

कौसानी में विशालकाय पेड़ गिरने से कौसानी-बागेश्वर मोटर मार्ग सुबह घंटों बंद रहा। स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन ने सडक़ से पेड़ हटाया। 33 

हजार वोल्ट की मुख्य लाइन पर पेड़ गिर गया। जिससे तार और खंभों को भारी नुकसान पहुंचा है।