रुद्रपुर: परिहार का कद बड़ा होने का एहसास करा गए सीएम रावत

रुद्रपुर। मुख्यम॔त्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार का कद बढ़ा गए। उन्होंने अपने संबोधन में ही सुरेश परिहार को परम सहयोगी कह कर संबोधित किया। यही नही वीपीएल परिवारों के लिए वन निगम की योजना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने परिहार की तारीफ की। गांधी पार्क में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र
 | 
रुद्रपुर: परिहार का कद बड़ा होने का एहसास करा गए सीएम रावत

रुद्रपुर। मुख्यम॔त्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार का कद बढ़ा गए। उन्होंने अपने संबोधन में ही सुरेश परिहार को परम सहयोगी कह कर संबोधित किया। यही नही वीपीएल परिवारों के लिए वन निगम की योजना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने परिहार की तारीफ की।

गांधी पार्क में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जब अपना संबोधन शुरू किया तो सुरेश परिहार को अपना परम सहयोगी बताया। साथ ही कहा सुरेश परिहार ने वीपीएल कार्ड धारकों के लिए एक योजना शुरू की है। जिसके तहत यदि किसी वीपीएल परिवार के व्यक्ति का निधन होता है तो उसके अंतिम संस्कार के लिए साढ़े चार क्विंटल लकड़ी वन निगम देगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि यदि योजना की जानकारी के अभाव में कोई लकड़ी खरीद लेता है तो उसका बिल लगाकर भुगतान प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने यह कहने में भी संकोच नहीं किया कि परिहार की सोच उनसे दो कदम आगे है।

कुल मिलाकर मुख्यमंत्री ने परिहार को महत्व देकर यह संदेश देने की कोशिश की कि उनका राजनीतिक भविष्य बेहतर होगा।