हल्द्वानी-सुशीला तिवारी अस्पताल से भागा कोरोना पॉजिटिव मरीज, प्रशासन में हड़कंप

हल्द्वानी- सुशीला तिवारी अस्पताल आये दिन सुर्खियों में रहता है। कभी मरीजों से अभद्रता तो कभी तीमारदारों, कभी कैदी भाग जाते है। अब एक कोरोना पॉजिटिव मरीज भाग गया जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। संक्रमण फैलने की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन व पुलिस में भी खलबली मची हुई है।
 | 
हल्द्वानी-सुशीला तिवारी अस्पताल से भागा कोरोना पॉजिटिव मरीज, प्रशासन में हड़कंप

हल्द्वानी- सुशीला तिवारी अस्पताल आये दिन सुर्खियों में रहता है। कभी मरीजों से अभद्रता तो कभी तीमारदारों, कभी कैदी भाग जाते है। अब एक कोरोना पॉजिटिव मरीज भाग गया जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। संक्रमण फैलने की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन व पुलिस में भी खलबली मची हुई है। मरीज को पुलिस के साथ ही परिजन रात तक खोजते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।

हल्द्वानी-सुशीला तिवारी अस्पताल से भागा कोरोना पॉजिटिव मरीज, प्रशासन में हड़कंप

बताया जा रहा है कि रामनगर निवासी कोरोना संक्रमित 58 वर्ष के मरीज एक अगस्त को एसटीएच में भर्ती हुआ था। उसे सी वार्ड में भर्ती किया गया था। जबकि उसके पिता व पुत्र भी पॉजिटिव होने के चलते इसी अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार को जब अस्पताल कर्मचारी चादर बदलने के वार्ड में गए थे। उसी दौरान वह दरवाजा खुला देख चुपचाप भाग गया। कर्मचारियों ने मरीज को बेड पर नहीं देखा तो हल्ला मच गया। इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि इस मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दे दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। फिलहाल पुलिस मरीज को ढूढ रही है।