हल्द्वानी-दमुवाढूंगा में शराबी पति ने पहले बीबी पर किये चाकू से वार, फिर चाकू से अपना गला काटा

Haldwani Crime News-आज सुबह एक पति ने अपनी पत्नी से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जब लोगों ने बीच-बचाव किया तो इसके बाद उसने खुद चाकू से अपना गला काट दिया। नजारा देख मौके पर मौजूद लोगों ने हाथ-पांव फूल गये। आनन-फानन में उसे सुशीला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल
 | 
हल्द्वानी-दमुवाढूंगा में शराबी पति ने पहले बीबी पर किये चाकू से वार, फिर चाकू से अपना गला काटा

Haldwani Crime News-आज सुबह एक पति ने अपनी पत्नी से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जब लोगों ने बीच-बचाव किया तो इसके बाद उसने खुद चाकू से अपना गला काट दिया। नजारा देख मौके पर मौजूद लोगों ने हाथ-पांव फूल गये। आनन-फानन में उसे सुशीला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना दमुआढूंगा क्षेत्र की है। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और जांच में जुट गई।

हल्द्वानी-दमुवाढूंगा में शराबी पति ने पहले बीबी पर किये चाकू से वार, फिर चाकू से अपना गला काटा

पुलिस ने बताया कि दमुवाढूंगा निवासी प्रेम सिंह गैड़ा ने आज सुबह पारिवारिक विवाद में अपना गला चाकू से काट लिया। प्रेम सिंह का अपनी पत्नी कमला देवी से पिछले दो-तीन दिनों से झगड़ा चल रहा था। आये दिन प्रेम सिंह उसके साथ शराब पीकर मारपीट कर रहा था। इससे तंग आकर उसकी पत्नी सोमवार शाम शिवमंदिर स्थित अपने मायके आ गई। आज सुबह प्रेम सिंह शराब में नशे में अपने ससुराल जा पहुंचा। जहां उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। जिसके बाद चाकू लेकर उसके मारने लगा। पत्नी ने अपना बचाव किया तो उसके हाथ में चाकू लग गया। जिससे वह घायल हो गई।

हल्द्वानी-दमुवाढूंगा में शराबी पति ने पहले बीबी पर किये चाकू से वार, फिर चाकू से अपना गला काटा

इस बीच मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया तो प्रेम ने दूसरा चाकू जेब से निकालकर कर अपना गला रेत दिया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रेम सिंह घायलवस्था में जमीन पर गिर गया। जहां से लोगोंं ने उसे 108 की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रेम सिंह की एक आठ साल की बेटी है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई।