हल्द्वानी-जिलाधिकारी बंसल ने दिये सरकारी कर्मचारियों के लिए ये आदेश, तत्काल प्रभाव से होगा लागू

हल्द्वानी-जिलाधिकारी सविन बंसल ने शासन से जारी आदेशों के क्रम में जिले के सभी कार्यालयों में समूह ग और घ के 75 प्रतिशत कर्मचारी उपस्थिति होने के आदेश से जारी किये। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि पहले जो कार्यालयों में उपस्थिति केवल 50 प्रतिशत थी शासकीय
 | 
हल्द्वानी-जिलाधिकारी बंसल ने दिये सरकारी कर्मचारियों के लिए ये आदेश, तत्काल प्रभाव से होगा लागू

हल्द्वानी-जिलाधिकारी सविन बंसल ने शासन से जारी आदेशों के क्रम में जिले के सभी कार्यालयों में समूह ग और घ के 75 प्रतिशत कर्मचारी उपस्थिति होने के आदेश से जारी किये। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि पहले जो कार्यालयों में उपस्थिति केवल 50 प्रतिशत थी शासकीय कार्यो को गति देने के लिए कर्मचारियों की उपस्थिति में बढ़ोत्तरी की गई है।

हल्द्वानी-जिलाधिकारी बंसल ने दिये सरकारी कर्मचारियों के लिए ये आदेश, तत्काल प्रभाव से होगा लागू

उन्होंने कहा कि गर्भावस्था वाली महिला कर्मचारी, 55 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारी, गंभीर बीमारी से ग्रसित कर्मचारियों को छूट रहेगी। महिला कार्मिको को विशेष परिस्थिति में ही कार्यालय में बुलाया जाये। उन्होंने बताया कि शासकीय बैठकों में कम से कम दो गज की दूरी का अनुपालन हो, फेस मास्कएफेस कवर का उपयोग अनिवार्य रूप से हो।

डीएम ने कहा कि बैठक में केवल जरूरी अधिकारी-कर्मचारी ही उपस्थित हो तथा बैठक कक्ष को नियमानुसार सैनिटाइज किया जाय। कक्षों में वेंटिलेशन की उचित व्यवस्था हो। उन्होंने सभी अधिकारियों को निदेश दिये कि शासनादेश के अनुसार सभी व्यवस्थाएं एवं कर्मचारियों की उपस्थिति हो।