हल्द्वानी-करणी सेना ने की लोकतंत्र पर हमले की निंदा, ऐसे किया महाराष्ट्र सरकार का विरोध

हल्द्वानी- आज करणी सेना ने जिलाध्यक्ष संजय कश्यप के नेतृत्व में पत्रकार अर्णब गोस्वामी के समर्थन में महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय कश्यप ने कहा कि टीवी चैनल एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी को महाराष्ट्र में घटित हुई घटनाओं जैसे पालघर में साधु संतों की हत्या, मुंबई में सुशांत सिंह
 | 
हल्द्वानी-करणी सेना ने की लोकतंत्र पर हमले की निंदा, ऐसे किया महाराष्ट्र सरकार का विरोध

हल्द्वानी- आज करणी सेना ने जिलाध्यक्ष संजय कश्यप के नेतृत्व में पत्रकार अर्णब गोस्वामी के समर्थन में महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय कश्यप ने कहा कि टीवी चैनल एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी को महाराष्ट्र में घटित हुई घटनाओं जैसे पालघर में साधु संतों की हत्या, मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत की हत्या एवं अन्य केसों में महाराष्ट्र सरकार से बार-बार सवाल पूछे जाने के विरुद्ध द्वेष भावना के तहत कार्यवाही करते हुए महाराष्ट्र सरकार द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया गया है जोकि सीधा-सीधा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। उन्होंने कहा कि यह आपातकाल की याद दिलाता है। जिसके विरोध में आज करणी सेना ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन किया।

नैनीताल-यहां मासाब निकले कोरोना पॉजिटिव, बच्चों में हडक़ंप तो स्कूल हुआ बंद

इसे दौरान पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिहं नेगी, प्रदेश संगठन महांमंत्रीं विवेक तिवारी, विशन कश्यप कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष, देवेंद्र कश्यप, तरूण कश्यप, मुकेश श्रीवास्तव, संजय साहू, कृष्णा साहू,सूर्य प्रताप, चद्रशेखर मौर्या आदि मौजूद रहे।