सल्ट-भाजपा विधायक सुरेंद्र जीना का निधन,कुछ दिन पहले हुई थी पत्नी की मौत

भारतीय जनता पार्टी के अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया है। कुछ दिन पूर्व ही उनकी पत्नी का भी हार्ट अटैक से निधन हुआ था बताया जा रहा है की तब से सुरेंद्र सिंह जीना भी बीमार थे और आज उनका निधन हो गया है इस खबर के
 | 
सल्ट-भाजपा विधायक सुरेंद्र जीना का निधन,कुछ दिन पहले हुई थी पत्नी की मौत

भारतीय जनता पार्टी के अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया है। कुछ दिन पूर्व ही उनकी पत्नी का भी हार्ट अटैक से निधन हुआ था बताया जा रहा है की तब से सुरेंद्र सिंह जीना भी बीमार थे और आज उनका निधन हो गया है इस खबर के मिलने के बाद ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जीना के समर्थकों का कहना है कि यह खबर हैरान करने वाली है।

विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने शोक व्यक्त किया है।
भगत ने कहा कि जीना हमारे युवा ,ऊर्जावान व योग्य कार्यकर्त्ता व विधायक थे और हमेशा संगठन व जनहित में सक्रिय रहते थे। वे एक शालीन व्यक्ति थे और वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे ।उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है।


उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। हाल में उनकी पत्नी का निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर अवर्णनीय दुःख आ पड़ा है। ईश्वर यह दोहरा दुःख सहन करने की शक्ति परिवार को दे।


भगत ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से भी और पूरी पार्टी इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ है।