रुद्रपुर: पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड में शामिल शूटर गिरफ्तार, जानिए कत्ल के बाद कैसे बेचैन रहा अतुल

रुद्रपुर। पुलिस ने पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड में एक और शूटर को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार इसने पहली बार कत्ल किया है। कत्ल करने के बाद से वह एक भी दिन चैन की नींद सो नहीं सका। सीओ सिटी अमित कुमार ने प्रेस
 | 
रुद्रपुर: पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड में शामिल शूटर गिरफ्तार, जानिए कत्ल के बाद कैसे बेचैन रहा अतुल

रुद्रपुर। पुलिस ने पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड में एक और शूटर को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार इसने पहली बार कत्ल किया है। कत्ल करने के बाद से वह एक भी दिन चैन की नींद सो नहीं सका।

रुद्रपुर: पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड में शामिल शूटर गिरफ्तार, जानिए कत्ल के बाद कैसे बेचैन रहा अतुल

सीओ सिटी अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 12 अक्टूबर को हुई पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड में पुलिस ने अतुल राठौर पुत्र राजेश राठौर निवासी लालऊ दक्षिण फिरोजाबाद बरेली को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया है। उसने बताया कि राजकुमार उर्फ बिट्टू व विनय वर्मा और उसने गोली चलाई। कार रिंकू शर्मा चला रहा था। साथ में दिनेश शर्मा भी घटनास्थल पर मौजूद था।

सीओ सिटी के अनुसार उसने पूछताछ में बताया कि हत्याकांड राजेश गंगवार, अन्नू गंगवार व बिल्लू राठौर निवासी राधेश्याम इंक्लेव बारादरी बरेली ने कराई थी । इस घटना में राजकुमार व राजेश गंगवार की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।

उधर, अतुल ने पुलिस को बताया कि रुपयों के लालच में उसने पहली बार कत्ल की घटना को अंजाम दिया है। उसने तीन दिन बाद तो अपनी मां को अपने कृत्य की जानकारी दी तो मां बहुत नाराज हुई। कत्ल करने के बाद वह ठीक से सो नहीं सका।