रामनगर-शौच को गया था ग्रामीण, हाथी ने पटक-पटककर मारा डाला

रामनगर- आजकल जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। एक और पूरे प्रदेश के पहाड़ी जिले गुलदार के आंतक से परेशान है। वही हमलों में हाथी भी लगातार आगे चल रहा है। रामनगर में एक टस्कर हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मारा डाला। ममला कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग
 | 
रामनगर-शौच को गया था ग्रामीण, हाथी ने पटक-पटककर मारा डाला

रामनगर- आजकल जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। एक और पूरे प्रदेश के पहाड़ी जिले गुलदार के आंतक से परेशान है। वही हमलों में हाथी भी लगातार आगे चल रहा है। रामनगर में एक टस्कर हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मारा डाला। ममला कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग के क्षेत्र का है। आज सुबह उसका शव घर से कुछ दूर मिला। बताया जा रहा है कि तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत पटरानी गांव में देर रात नैन राम में शौच के लिए घर से बाहर गए थे। लेकिन वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की पर कुछ पता नहीं चला।

ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन कर्मी मौके के लिए रवाना हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी ने नैन राम के सीने में पैर रखा था। जिस वजह से पेट से आंते भी बाहर आ गईं। क्षेत्र में मानव-वन्य जीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीडि़त को मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।