रामनगर- धनगढ़ी पर बनेगा सालों बाद पुल, सांसद बलूनी के प्रयास की हुई सरहाना

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने बताया कि नैनीताल जिले के रामनगर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 309 पर धनगढ़ी नाले पर पुल की स्वीकृति के साथ टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी गयी है। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताते हुए कहा कि
 | 
रामनगर- धनगढ़ी पर बनेगा सालों बाद पुल, सांसद बलूनी के प्रयास की हुई सरहाना

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने बताया कि नैनीताल जिले के रामनगर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 309 पर धनगढ़ी नाले पर पुल की स्वीकृति के साथ टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी गयी है। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने गत वर्ष धनगढ़ी नाले पर पुल बनाने का अनुरोध किया था। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने उन्हैं पत्र लिखकर इस बात की सूचना दी है। सांसद बलूनी ने कहा कि रामनगर के निकट धनगढ़ी नाला बरसात में विकराल रूप ले लेता है। प्रतिवर्ष अनेक वाहनों के बहने और जनहानि के समाचार मिलते हैं। पूर्व में राज्य सरकार व जनप्रतिनिधियों द्वारा भी इस पुल के निर्माण के निरंतर प्रयास किए गये लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वही अब इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। बलूनी ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा उत्तराखंड में ऑलवेदर रोड सहित राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं और आने वाले वर्षों में उत्तराखंड की यात्रा सहज और सुगम हो जायेगी।