बाजपुर- (शर्मनाक)- बाजपुर में रिश्ते हुए तार-तार, ताऊ ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

बाजपुर-उत्तराखंड में लगातार अपराधों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। हर दिन महिलाओं से दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है। ऐसे ही बाजपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जहां ताऊ ने घर में रह रही नाबालिग से दुष्कर्म किया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस के
 | 
बाजपुर- (शर्मनाक)- बाजपुर में रिश्ते हुए तार-तार, ताऊ ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

बाजपुर-उत्तराखंड में लगातार अपराधों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। हर दिन महिलाओं से दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है। ऐसे ही बाजपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जहां ताऊ ने घर में रह रही नाबालिग से दुष्कर्म किया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस के भी होश उड़ गये। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता के माता-पिता का निधन हो चुका है।

बाजपुर- (शर्मनाक)- बाजपुर में रिश्ते हुए तार-तार, ताऊ ने किया नाबालिग से दुष्कर्म
पूरा मामला बाजपुर के बरहैनी क्षेत्र का है। जहां रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया। एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। जिसके बाद उसकी नाबालिग बहन अपने ताऊ के घर पर रहती है। महिला का आरोप है कि ताऊ द्वारा उसकी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में एसएसआई महेश कांडपाल में बताया कि पीडि़ता की तहरीर के आधार पर आरोपी कालीचरण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तफ्तीश महिला एसआई नीलम मेहता को सौंपी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।